बुधवार की शाम 4:00 बजे उरई तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मंडी चौकी इलाके से जानकारी प्राप्त हुई, जहां कुछ दिन पूर्व विजय विक्रम गेस्ट हाउस में दबंगों ने शादी समारोह में जमकर बुजुर्ग व महिलाओं पर लाठी डंडों से मारपीट की थी जिनमें तीन आरोपियों को पुलिस ने आज गिरफ्तार किया और आरोपी लंगड़ाते हुए चौकी से बाहर निकले और उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।