बांका: बांका पुलिस ने भटके हुए मासूम को सुरक्षित ठिकाने पहुंचाया, चाइल्डलाइन ने किया रेस्क्यू
Banka, Banka | May 5, 2026 जिले में डायल 112 पुलिस की तत्परता से एक भटके हुए बालक को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। जानकारी के अनुसार, डायल 112 के पुलिस पदाधिकारी ने बिशनपुर गांव से एक अकेले घूम रहे बालक को अपने संरक्षण में लिया।पुलिस ने मानवता का परिचय देते हुए मंगलवार की सुबह करीब 10:00 बजे बालक को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका मेडिकल जांच कराया गया। बालक की स्थिति सामान्य बताई।