चौमूं: चोंमू में श्री मां वैष्णो देवी मंदिर सेवा समिति ने चतुर्थ वार्षिक पाटोउत्सव की शुरुआत की, महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा
Chomu, Jaipur | Jun 17, 2026 चौमूं में श्री मां वैष्णो देवी मंदिर सेवा समिति द्वारा आयोजित चतुर्थ वार्षिक पाटोत्सव भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हो गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने धार्मिक उत्साह के साथ भाग लिया। कलश यात्रा प्राचीन शिव बजरंग मंदिर, रावण गेट खादी बाग रोड, चौमूं से प्रारंभ हुई। यह मुख्य बाजार चौपड़ सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए कथा स्थल पहुंची।