काको: काजी दौलतपुर में नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ, तीसरे दिन श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
काको प्रखंड के काजी दौलतपुर गांव में आयोजित तीन दिवसीय नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ के तीसरे दिन सैकड़ों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। शांतिकुंज हरिद्वार से आए प्रतिनिधियों के मार्गदर्शन में नौ कुंडों पर यजमानों के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहुति दी गई। आसपास के गांवों से सुबह में काफी भीड़ रहने की उम्मीद है।