गिरिडीह: पचंबा थाना क्षेत्र के डंडियाडीह में घर की छत पर बच्ची का शव मिला, सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम
पचंबा थाना क्षेत्र के डंडियाडीह स्थित एक घर के छत पर एक बच्ची का शव मिलने के बाद शुक्रवार को 12 बजे शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया। बच्ची का शव कपड़ा सुखाने वाले रस्सी पर फंदे से झूलता हुआ पाया गया।घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।परिजनों ने पचंबा थाना पहुंच कर दिया आवेदन और गंभीर जांच की मांग की है।।