गिरिडीह: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती पर झंडा मैदान से रन फॉर यूनिटी का आयोजन
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी एवं पटेल सेवा संघ गिरीडीह के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को 9 बजे झंडा मैदान से रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया।भाजपा जिला अध्यक्ष एवं पटेल सेवा संघ के अध्यक्ष की नेतृत्व में लोग झंडा मैदान से भव्य रूप से रन फॉर यूनिटी एकता दौड़ संपन्न होकर सभा में तब्दील हो गया।।