गिरिडीह: चाईबासा घटना के बाद गिरिडीह ब्लड बैंक में सतर्कता, अब ब्लड देने से पहले होगी कड़ी जांच
चाईबासा की घटना के बाद गिरिडीह सदर अस्पताल के बल्ड बैंक से ब्लड देने से पहले खूब सावधानी बरती जा रही है। ब्लड बैंक से जुड़े डॉक्टर सोहेल अख्तर ने शुक्रवार को 12 बजे इसकी जानकारी दी गई।असल में चाईबासा में एचआईवी ग्रसित रक्त 5 मरीजों को चढ़ा दिया गया। जिसके बाद सभी ब्लड बैंक में एहतियात बरते जा रहे हैं।