कांके: रांची के कोतवाली थाना में पदस्थ दारोगा को ACB ने घूस लेते हुए गिरफ्तार किया
Kanke, Ranchi | Feb 28, 2025 रांची के कोतवाली थाना में पदस्थापित दारोगा को शुक्रवार शाम करीब पांच बजे घुस लेते एसीबी ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दारोगा का नाम ऋषिकांत बताया जा रहा है। गिरफ्तार दरोगा ऋषिकांत के द्वारा मोबाइल फोन रिलीज करने के नाम पर पांच हजार रूपया घूस की मांग की गई थी। जबकि वादी घूस देने को तैयार नहीं था। जिसके बाद इसकी शिकायत एसीबी से की गई।