कांके: सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में हत्या के आरोपी युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला
Kanke, Ranchi | Feb 28, 2025 सुखदेवनगर थाना क्षेत्र से शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे हत्या के आरोपी युवक का फांसी के फंदे से लटका शव बरामद हुआ है। मृतक का नाम सुमित वर्मा उर्फ टकला बताया जा रहा है। मृतक।सुमित वर्मा उर्फ टकला का शव रस्सी के सहारे कमरे में लटका हुआ पाया गया। स्थानीय लोगों को जब इस मामले की जानकारी तब उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।