कांके: झारखंड विधानसभा में बीजेपी विधायक ने सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया
Kanke, Ranchi | Feb 28, 2025 झारखंड विधानसभा में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे बीजेपी विधायक सीपी सिंह ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार करने और कराने वाली है। उन्होंने कहा कि सदन में हर दिन बालू का मुद्दा उठाया जा रहा है, कल बहरागोड़ा में 200 ट्रक बालू पकड़ाया है। उन्होंने कहा कि समीर मोहंती के करीबी भी पकड़ा गया है। बीजेपी विधायक सीपी सिंह ने कहा कि इस सरकार में हर विभाग में लुट मची हुई है।