कांके: झारखंड विधानसभा में मंत्री हफीजूल हसन ने कहा, कोविड की राशि जरूरत के हिसाब से खर्च की गई
Kanke, Ranchi | Feb 28, 2025 झारखंड विधानसभा में शुक्रवार दोपहर करीब 11 बजे मंत्री हफीजूल हसन ने कहा कि जरूरत के हिसाब से कोविड की राशि खर्च की गई है। कोविड के दौरान झारखंड में दवाई स्थित सभी जरूरी व्यवस्था में कोई कमी नहीं आई। उन्होंने कहा कि कोविड के दौरान कोई लापरवाही नहीं बरती गई। इन्होंने कहा कि लोगों को कोविड के दौरान हेलीकॉप्टर और जहाज से झारखंड लाया गया।