लालबर्रा: पांढरवानी: कलेक्टर के आदेशों की उड़ी धज्जियां, जीर्णोद्धार के नाम पर महुआ तालाब का लाखों लीटर पानी बहाया गया
एक ओर जहां बढ़ता पारा और गिरता भू-जल स्तर पूरे बालाघाट जिले के लिए खतरे की घंटी बजा रहा है, वहीं दूसरी ओर लालबर्रा क्षेत्र से प्रशासन को चुनौती देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। पांढरवानी में महुआ तालाब के जीर्णोद्धार के नाम पर नियम-कायदों को ताक पर रख दिया गया है। जनपद उपाध्यक्ष किशोर पालीवाल ने इस मामले में मोर्चा खोलते हुए सरपंच पर गंभीर आरोप लगाए हैं।