रामपुर: चिकटी रामनगर गांव में मामूली बात और जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्षों में हुई मारपीट, 4 लोग हुए घायल
Rampur, Rampur | Jul 15, 2024 थाना पटवाई क्षेत्र के चिकटी रामनगर गांव में मामूली सी बात और जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई ।आरोप है कि एक पक्ष के 10 लोगों ने जिसमें पांच महिलाएं पांच पुरुष ने मिलकर दूसरे पक्ष की एक महिला समेत चार लोगों को पीट कर घायल कर दिया। पटवाई पुलिस ने मेडिकल उपचार के लिए चारों को अस्पताल भेजा है। थाना पटवाई पुलिस घटना की जांच कर रही है।