रामपुर: जेल रोड के पास सड़क किनारे आम खरीद रही महिला को टेंपो ने मारी टक्कर महिला घायल जिला अस्पताल में भर्ती
Rampur, Rampur | Jul 14, 2024 नगर कोतवाली क्षेत्र में जेल के पास एक टेंपो ने सड़क किनारे आम खरीद रही महिला को टक्कर मार दी जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई । घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है जहां पर घायल महिला का उपचार चल रहा है। उधर टेंपो चालक घटना को अंजाम देकर घटना स्थल से फरार हो गया है । घायल महिला का एक पैर टूट गया है। घायल महिला के शरीर में कई जगह चोट लगी है ।