बेतिया नगर निगम में उस समय असमंजस की स्थिति बन गई, जब करीब तीन–चार घंटे बीत जाने के बावजूद 25 पार्षद गणों के पत्र के आलोक में महापौर द्वारा दिनांक 2 जनवरी 2026 को बोर्ड की बैठक आहूत करने संबंधी पत्र को नगर निगम कार्यालय ने रिसीव नहीं किया। इसको लेकर नगर निगम परिसर में चर्चा तेज हो गई है।