खींवसर: बिरलोका के निकट सड़क पर खड़ी गाय से टकराई बाइक, हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से हुआ घायल
खींवसर के बिरलोका के निकट रविवार को सुबह सड़क पर खड़ी गाय से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक तिलोक राम गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही एंबुलेंस108 मौके पर पहुंची और घायल युवक को खींवसर के राजकीय चिकित्सालय भिजवाया गया। जहा पर उसका प्राथमिक उपचार किया गया।