खींवसर: राजस्थान सरकार के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर खींवसर क्षेत्र के दौरे पर रहे
राजस्थान सरकार के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर आज शनिवार को रहे खींवसर क्षेत्र के दौरे पर। इस दौरान उन्होंने खींवसर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की। साथ ही खींवसर के राजकीय चिकित्सालय में सीबीसी मशीन और ओटो एनालाइजर का लोकार्पण किया। इस दौरान चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री का स्वागत किया।