गोरखपुर: BRD से शुरू हुआ 'डेंगू मुक्त हॉस्टल' अभियान, कॉलेज के हॉस्टल्स में साफ-सफाई के साथ जनजागरूकता का दिया गया संदेश
जिले में डेंगू की रोकथाम और युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज से "डेंगू मुक्त हॉस्टल"अभियान का शुभारंभ किया गया।अभियान के तहत मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित हॉस्टल्स में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया तथा डेंगू से बचाव के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए व्यापक जनसंपर्क गतिविधियां संचालित की गईं।और इसके लक्षण और बचाव की जानकारी दी गई।