धौरहरा: नवा पुरवा गांव में मजदूर ने मजदूरी का पैसा ना मिलने पर फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम
आज शनिवार को दोपहर का करीब 2:00 बजे पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के भाई श्री राम ने जानकारी देते हुए बताया है।उनके भाई सोबरन पुत्र रामअवतार निवासी नवागांव कोतवाली क्षेत्र धौरहरा के निवासी थे। जहां मृतक मुराऊनपुरवा गांव निवासी श्री कृष्ण के यहां मजदूरी करता था। जिसका पैसा मांगने पर दबंग ने मारा पीटा। जिससे परेशान होकर मृतक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।