धौरहरा: पढुआ क्षेत्र में पिछले एक वर्ष से ग्रामीणों में दहशत का कारण बना तेंदुआ, वन विभाग के द्वारा लगाए गए पिंजरे में हुआ कैद
लखीमपुर खीरी जिले के पढुआ थाना क्षेत्र में पिछले एक वर्ष से ग्रामीणों में दहशत का पर्याय बना तेंदुआ आखिरकार वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। चंदैयापुर गांव के कंडौहा निवासी शालिकराम के आम के बाग में लगाए गए पिंजरे में बंधी बकरी का शिकार करने पहुंचा तेंदुआ हुआ कैद।