हथुआ: हथुआ के चैनपुर में जमीन रजिस्ट्री के नाम पर तीन लाख रुपये लेने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
हथुआ थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव निवासी मनोज गुप्ता ने जमीन रजिस्ट्री कराने के नाम पर तीन लाख रुपये देने तथा बाद में रजिस्ट्री नहीं करने और धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले में पुलिस ने आवेदन के आधार पर चैनपुर गांव के सुरेश साह और सावित्री देवी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।