लोहंडीगुडा: तारापुर के धाकड़पारा में 3 साल से पानी के लिए तरस रही जनता, कांग्रेस जे के संतु कश्यप ने उठाई आवाज
जनता कांग्रेस जे के संतु कश्यप ने कहा कि ग्राम पंचायत तारागाँव के आश्रित ग्राम बांडाकोट धाकड़पारा में पिछले तीन वर्षों से पेयजल व्यवस्था ठप पड़ी हुई है। कई शिकायतों और आश्वासनों के बावजूद आज तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए प्रतिदिन संघर्ष करना पड़ रहा है।