सलोन: नसीराबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा एवं संगिनी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने को लेकर दिया ज्ञापन, किया प्रदर्शन
1:10:2026 को नसीराबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा एवं संगिनी कार्यत्रियों ने मानदेय बढ़ाने व निश्चित मानदेय निर्धारित किए जाने की मांग को लेकर सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर आशीष कुमार को ज्ञापन दिया। आशा एवं संगिनी कार्यकत्रियों ने कहा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कार्यों,गर्भवती महिलाओं,नवजात शिशु,बच्चों,आदि में सभी की अहम भूमिका रहती है।