बांका: भीषण गर्मी: बांका में सुबह 10:30 बजे के बाद सभी स्कूल बंद, डीएम ने जारी किया आदेश
Banka, Banka | May 25, 2026 बांका जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए डीएम नवदीप शुक्ला ने सोमवार की दोपहर 12 बजे विशेष आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार, बांका जिले के सभी सरकारी स्कूल 10:30 बजे के बाद बंद रहेगा