भवानीपुर: 100 दिनों की उपलब्धियों का हुआ लाइव प्रसारण, उत्कृष्ट कार्य करने वाले 20 कर्मियों को मिला प्रशस्ति पत्र
भवानीपुर :- प्रखंड कार्यालय स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में शनिवार को बिहार सरकार के 100 दिनों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सरकार के 100 दिनों के कार्यों का लाइव प्रसारण किया गया, जिसे जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मियों एवं बड़ी संख्या में जीविका दीदियों ने उत्साहपूर्वक देखा और सुना।