बलिया:हल्दी थाना क्षेत्र के कठहीं गांव में शुक्रवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब 23 वर्षीय एक युवक अचानक 150 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक को इतनी ऊंचाई पर देख मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।
जानकारी के मुताबिक, कठहीं निवासी कृष्णा राम उर्फ निरहू (23) पुत्र मुन्ना राम शाम करीब 5 बजे अचानक टावर पर चढ़ गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से युवक को सुरक्षित नीचे उतारने और समझाने के प्रयास में जुट गई।
Hardoi, Hardoi | Aug 30, 2026