गोपालगंज:श्रीपुर-गोपालपुर थाना क्षेत्र के सवनहीं पट्टी गांव में शौचालय की टंकी का सेंट्रिंग निकालने के दौरान दम घुटने से चार मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि चारों मृतक मजदूर पड़ोसी गांव के रहने वाले थे। टंकी में काम करते समय दम घुटने से यह भीषण हादसा हुआ, जिससे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।