थरथरी: अस्ता गांव में शिक्षक के बंद घर से चोरों ने की ₹10 लाख के जेवरात व नगद की चोरी
थरथरी थाना क्षेत्र के अस्ता गांव में मंगलवार की रात को शिक्षक के बंद घर से चोरों ने करीब दस लाख का जेवरात व नगद चोरी कर लिया। पीड़ित शिक्षक रवि कुमार ने बताया कि हम सभी परिवार पटना में रहते है। तीन दिसम्बर को सुबह सात बजे मेरे बेड़े भाई के द्वारा सूचना दी गई की तुम्हारे घर में ताला तोड़कर अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर ली गयी है सूचना पाकर मैं जब अपने घर पहुँच