बारुण थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर सिंदुरिया मोड़ के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक ही बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में रिसियप थाना क्षेत्र के जुड़ाही गांव निवासी अनीश कुमार सिंह, अभिषेक कुमार और शिव शंकर कुमार शामिल हैं।