कर्वी: चित्रकूट सेमरदहा हत्याकांड में नामजद मुकदमा दर्ज, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई: SP ने दी जानकारी
चित्रकूट: बहिलपुरवा के सेमरदहा गांव में 70 वर्षीय रामनरेश कोटार्य की हत्या के मामले में पुलिस ने गुड्ड उर्फ उदित नारायण कोटार्य के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। मृतक पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के अनुसार मामले में शुक्रवार दोपहर 2:35 में जानकारी दी कि जांच और विधिक कार्रवाई जारी है।