मंडला: सुभाष वार्ड में बदहाल सड़कें, गड्ढों में झाड़ियां लगाकर लोगों को किया जा रहा सतर्क
Mandla, Mandla | Jul 27, 2026 जिला मुख्यालय के सुभाष वार्ड सहित आसपास की कॉलोनियों में सीवर लाइन निर्माण के बाद सड़कों की मरम्मत नहीं होने से लोगों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। सोमवार तीन बजे वार्ड वासियों ने समस्या बताई। जगह-जगह सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं और बड़े-बड़े गड्ढे बन जाने से वाहन चालकों एवं राहगीरों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।