तारानगर: भालेरी थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई बाइक, बहन-भाई सहित 3 की मौके पर ही मौत
हादसे के बाद उपस्थित लोगों ने तीनों गंभीर घायलों को निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया, मगर गंभीर चोट लगने के कारण चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची व घटना की जानकारी ली तथा बुधवार देर शाम को भालेरी थाना पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू करदी है।