चम्पावत: बिरगुल जिला पंचायत सीट से पूर्व ब्लाक प्रमुख भाजपा प्रत्याशी निर्मला महाराना ने कराया नामांकन
नामांकन के आखिरी दिन बिरगुल जिला पंचायत सीट से भाजपा प्रत्याशी पूर्व ब्लाक प्रमुख निर्मला महाराना ने दलबल के साथ अपना नामांकन कराया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील पुनेठा, आनंद अधिकारी, प्रकाश बिनवाल, महेश पंगरिया आदि भाजपा नेता मौजूद रहे। इस सीट में पूर्व जिला पंचायत सदस्य भूपेंद्र महर भुप्पी की धर्मपत्नी अनीता महर भी मैदान में हैं ।