भीलवाड़ा: डिलीवरी बॉय के अपहरण, मारपीट और ₹4000 की लूट के विरोध में ब्लिंकिट डिलीवरी बॉयज ने थाने के बाहर किया प्रदर्शन
ब्लिंकिट कंपनी में काम करने वाले डिलीवरी बॉयज ने गुरुवार सुबह पुलिस लाइन के पास अपने साथी गजेंद्र के साथ हुई मारपीट और लूटपाट के विरोध में गांधीनगर थाने के बाहर प्रदर्शन किया ।प्रदर्शन के बाद उन्होंने गांधीनगर थाने में रिपोर्ट दी जिसमें उन्होंने डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की हैं।