गुलाना: सलसलाई से निकाली गई कावड़ यात्रा, 30 किलोमीटर की पैदल दूरी तय कर जटाशंकर मन्दिर पहुंचकर भोलेनाथ का किया अभिषेक
सलसलाई
सलसलाई से कावड़ यात्रा निकाली गई। कावड यात्रा में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। कावड़ यात्रा ने 7 घंटे में 30 किलोमीटर की दूरी तय की और जटाशंकर मंदिर पहुंच कर भोलेनाथ का अभिषेक किया। कावड़ यात्रा की शुरुआत पंडित गोविंद जाने द्वारा पूजा अर्चना कर कराई गई। यात्रा समापन के मौके पर उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार भी यात्रा में शामिल हुए।