गुलाना: कल दोपहर में सेमली धाम आएंगे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, तैयारी पूरी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कल दोपहर में सेमली धाम पहुंचेंगे। वह यहां पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में शामिल होंगे। मालवा के प्रसिद्ध भागवत कथा वाचक पंडित कमल किशोर द्वारा सेमली धाम में भागवत कथा का वाचन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए यहां पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हेलीपैड भी बनाया गया है।