गुलाना: ग्राम सेमलीचाचा पहुंचे CM डॉ. मोहन यादव, कहा- ग्राम सेमली चाचा का नाम बदलकर करेंगे सेमली धाम
रविवार को सीएम डॉ. मोहन यादव ग्राम सेमली चाचा पहुंचे। यहां उन्होंने पंडित कमलकिशोर नागर के आश्रम पहुंचकर हाटकेश्वर भगवान के दर्शन पूजन अर्चन किए।यहां माैजूद महिलाओं से राखी बंधवाई। जनसमुदाय को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने क्षेत्रीय विधायक एवं उच्च शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार की मांग पर सेमली चाचा का नाम बदलकर सेमली धाम करने की घोषणा की।