गुलाना: परिवहन विभाग की टीम ने अकोदिया में की स्कूल वाहनों की जांच, दो वाहनों को किया ज़ब्त
गुरुवार को परिवहन विभाग की टीम ने अकोदिया में वाहन चेकिंग के लिए विशेष अभियान चलाया। जिसमें कलेक्टर ऋजु बाफना के निर्देश अनुसार स्कूली वाहनों, यात्री वाहनों, मैजिक, ऑटो रिक्शा आदि की चेकिंग की गई। जिला परिवहन अधिकारी राकेश भुरिया ने बताया कि चैकिंग के दौरान वाहनों के परमिट, फिटनेस, बीमा, फायर फायटर, फर्स्ट एड बॉक्स आदि चैक किये गये।