गुलाना: सलसलाई थाना क्षेत्र में एक युवक ने घर में घुसकर बालिका के साथ की छेड़छाड़, पुलिस ने मामला किया दर्ज
सलसलाई थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा घर में घुसकर नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार मामले में निजाम पठान के खिलाफ केस दर्ज किया है।पीड़ित पक्ष द्वारा की गई शिकायत में बताया गया कि आरोपित ने घर में घुसकर नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ की।