कटघोरा: कोरबा में नो-पार्किंग पर यातायात पुलिस ने सख्ती दिखाई, ट्रक-ट्रेलरों के काटे गए चालान
Katghora, Korba | Jun 22, 2026 कोरबा शहर में जाम और हादसों की वजह बन रहे अवैध पार्किंग पर यातायात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। भवानी मंदिर, ध्यानचंद तिराहा, सर्वमंगला तिराहा और जोड़ा पुल के पास नो-पार्किंग में खड़े ट्रक और ट्रेलरों पर चालानी कार्रवाई की गई।स्थानीय लोगों की लगातार शिकायत थी कि इन इलाकों में भारी वाहन सड़क किनारे खड़े कर दिए जाते हैं।