सिराथू: चैत्र नवरात्रि के पहले दिन ही कड़ा के शीतला शक्तिपीठ मंदिर में उमड़ा जनसैलाब
कड़ा में माता शीतला की शक्तिपीठ मंदिर है यहां पर साल में होने वाले दोनों नवरात्रि में भक्तों की भारी संख्या होती है।मंगलवार को पहले ही दिन हजारों की संख्या में इस मंदिर में लोग पहुंचे थे जहां पर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की है। स्थानीय लोगों ने बताया है कि नवरात्रि भर रोज़ अलग-अलग तरह के आयोजन किए जाएंगे जिसमें हजारों भक्त शामिल होंगे।