सिराथू: एंबुलेंस ने थाना सैनी के करीब एक बाइक से जा रहे तीन मजदूरों को मारी टक्कर, तीनों हुए घायल व गाड़ी हुई क्षतिग्रस्त
थाना सैनी के करीब सोमवार को कनवार गांव के तीन मजदूर जो नेशनल हाईवे अथॉरिटी के मजदूर थे काम पर जा रहे थे।सामने से तेज रफ्तार में आ रही एंबुलेंस ने टक्कर मार दी है जिसमें तीनों घायल हो गए हैं। हादसे को देख आसपास के लोग भारी संख्या में इकट्ठा हो गए और एंबुलेंस कर्मियों से काफी देर तक बहस बाजी हुई है। स्थानीय लोगों ने समझौता कराया उसके बाद एंबुलेंस रवाना हुई है।