सिराथू: सिराथू सर्किल के कोखराज थाना क्षेत्र में स्टेट हाईवे पर ट्रैक्टर ने दो बाइकों को मारी टक्कर, एक की हुई मौत व दो घायल
रेलवे कर्मचारी मोहनलाल इलाज करने के लिए मंगलवार को बाइक से प्रयागराज जा रहे थे।कोखराज थाना क्षेत्र के तिलैया टीकुर के पास स्टेट हाईवे पर एक ट्रैक्टर ने उनको पीछे से टक्कर मार दी और ट्रैक्टर उन पर चढ़ते हुए निकल गया जिससे उनकी मौत हो गई। दूसरी बाइक भी उनके बगल में थी इसी हादसे का शिकार हुई जिसमें दो लोग घायल हुए।शव को पीएम और घायलों को पुलिस ने अस्पताल भेजा।