सिराथू: घर से बैंक के लिए निकली कोरियो गांव की एक विवाहिता हुई लापता, अनहोनी की आशंका के चलते परिजनों ने दर्ज कराई रिपोर्ट
सोमवार को सैनी थाना क्षेत्र के कोरियो गाँव के रहने वाले आल्हा सिंह थाना सैनी पहुंचे थे जहां उन्होंने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी पत्नी घर से बैंक के लिए एक दिन पहले गई थी।शाम तक घर नहीं लौटी तो हर जगह उन्हें खोजा गया लेकिन कोई पता नहीं चला।अनहोनी की आशंका को देखते हुए आल्हा सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।