सिराथू: खल्लाबाद में अवैध तमंचा व कारतूस लेकर टहल रहे शख्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोखराज थाना क्षेत्र के खल्लाबाद में पुलिस ने सोमवार को एक शख्स को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार हुए शख्स के पास से एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस 315 बोर की बरामद हुई है। असददुल्लाहपुर रोही का रहने वाला है जिसका नाम शीबू बताया जा रहा है।पुलिस ने इसपर आर्म एक्ट में मुकदमा दर्ज करते हुए माननीय न्यायालय चालान कर दिया है।