सिराथू: तुलसीपुर में खम्भे से टूटकर खेत में गिरा बिजली का जर्जर तार, तीन बीघा गेंहू की फसल जलकर हुई राख
सिराथू विकासखंड के अंतर्गत तुलसीपुर गांव में सोमवार की दोपहर बिजली का जर्जर तार खंबे से टूट कर खेत में गिरा गेहूं की तीन बीघा फसल जलकर राख हो गई। खेत को जलता हुआ देख ग्रामीणों ने मिलकर आगे बढ़ती हुई आग को बुझाया है लेकिन तब तक तीन बीघा गेहूं की फसल कर चुकी थी। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि हल्का लेखपाल को सूचना दी गई है रिपोर्ट तैयार की जा रही है।