सिरसागंज: गांव नगला मदारी में चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को दिया अंजाम, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर
थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव नगला मदारी में अज्ञात चोर आधी रात्रि के दौरान एक मकान के दरवाजे का ताला तोड़कर मकान में घुस गए और चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। उन्होंने मकान के कमरे में रखे बक्शे का ताला तोड़कर उसमें रखी सोने की अंगूठी, चांदी की पायल और 5 हजार रुपए की नगदी चोरी कर ली और मौके से फरार हो गए। मंगलवार को घटना जानकारी होने पर थाने में तहरीर दी गई।