कोंडागांव: मोहर्रम के अवसर पर 17 जुलाई को शुष्क दिवस घोषित, जिले की सभी देसी और विदेशी मदिरा दुकानें रहेंगी बंद
छ.ग. शासन मंत्रालय आबकारी विभाग द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार पर बुधवार को कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा आदेश जारी कर 17 जुलाई 2024 को मोहर्रम के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया गया है।इस अवसर पर जिलेे की समस्त देशी मदिरा दुकान,विदेशी मदिरा दुकान एवं सैनिक कैटिंन फूटकर अनुज्ञप्ति हेतु पूर्णतः बंद रखी जायेगी तथा अवैध शराब बिक्री,धारण,परिवहन आदि पर प्रतिबंद रहेगा।