थरथरी: प्रशासन ने पुलिस बल की मौजूदगी में खेसरा-756 का मलबा शांतिपूर्वक हटाया
नगर पंचायत चंडी क्षेत्र के खेसरा संख्या-756 में जमा मलबा शुक्रवार को प्रशासन की मौजूदगी में हटा दिया गया। स्थानीय लोगों के संभावित विरोध को देखते हुए अनुमंडल प्रशासन ने पहले से ही विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दंडाधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की थी। यह कार्रवाई नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. अनूपा कुमारी के अनुरोध पर की गई।