बांका: राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार समारोह में बेहरा पंचायत के मुखिया ऋषिकांत साह होंगे सम्मानित
Banka, Banka | May 22, 2026 राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार समारोह में भाग लेने के लिए बिहार के 5 पंचायत के मुखिया का चयन किया गया है। इनमें बांका प्रखंड के बेहरा पंचायत के मुखिया ऋषिकांत साह का नाम सूची में शीर्ष पर शामिल है। शुक्रवार की सुबह 11 बजे उन्होंने बताया कि यह समारोह आगामी 03 जून 2026 को भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित होगा।